अपराध

खेत की निंदाई से असंतुष्ट पति ने पत्नी को जमकर पीटा

बेदम पिटाई के बाद थाने पहुंची पीडि़त पत्नी

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ठेलकाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिचोला में खेत निंदाई को लेकर पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी. जानकारी अनुसार टिकेश्वरी पति कार्तिक वर्मा उम्र 21 साल निवासी ग्राम चिचोला ने ठेलकाडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2021 में उसकी शादी कार्तिक वर्मा के साथ हुई है और शादी के 2 माह बाद से ही घर में विवाद चल रहा है. मंगलवार 30 अगस्त को टिकेश्वरी अपने पति व सास, ससुर के साथ निंदाई करने खेत गई थी.

निंदाई करते हुये वह अपने पति से आगे निकल गई जिसके बाद उसके पति कार्तिक ने उसे अपने साथ-साथ निंदाई करने पीछे बुलाया और उसके साथ सीधे मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान टिकेश्वरी के सिर, हाथ-पैर में चोट लगी है. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कार्तिक के विरूद्ध आईपीसी की धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page