Advertisement
Uncategorized

भारतीय विश्वविद्यालय संघ की बैठक में कुलपति प्रो. शर्मा हुई शामिल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा हैदराबाद में आयोजित कुलपतियों की राष्ट्रीय बैठक में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति प्रो.(डॉ.)लवली शर्मा शामिल हुईं। बैठक में कुलपति प्रो.शर्मा ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए संस्थान की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं शोध संबंधी उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विश्वविद्यालय में संचालित नवाचारों, भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा अधोसंरचना विकास की दिशा में हो रही प्रगति की जानकारी साझा की। देश के विभिन्न राज्यों से उपस्थित कुलपतियों ने विश्वविद्यालय की पहलों की सराहना करते हुए इसे कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक संस्थान बताया।

बैठक के उपरांत कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा ने तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की विशिष्ट प्रकृति, भारतीय शास्त्रीय कला एवं संगीत शिक्षा में उसकी भूमिका तथा सांस्कृतिक संरक्षण के लिए किए जा रहे नवाचारों से अवगत कराया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कुलपति के कार्यों की सराहना की तथा शीघ्र ही विश्वविद्यालय आगमन की इच्छा व्यक्त की। इस संबंध में उन्होंने सुविधानुसार समय निर्धारित करने की बात कही जिस पर कुलपति ने अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में आगमन का प्रस्ताव रखा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संभावित आगमन को लेकर प्रारंभिक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page