अपराध

मवेशियों को कट्टीपार ले जाते फरार गौ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. मवेशियों को जंगल के रास्ते कट्टीपार ले जाते फरार हुये गौ तस्कर को गातापार जंगल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी अनुसार चैतराम सलामे पिता स्व.महासिंह सलामे निवासी ढोर्राडीह थाना गातापार व पप्पूराम सिरसाम पिता स्व.अंतूराम सिरसार निवासी ढोर्राडीह थाना गातापार 19 नग मवेशियों को मारते पिटते एवं बिना खाना पानी के अंधेरे का फायदा उठाते हुये जंगल के रास्ते से महाराष्ट्र बुचढखाना ले जा रहे थे. आरोपियों के कब्जे से 19 नग गाय, बछड़ा, बछिया को जप्त कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी जिसमे एक आरोपी करीम खान विगत 1 माह से फरार था.

मामले को गंभीरता से लेते हुये एएसपी नेहा पाण्डेय व एसडीओपी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गातापार उप निरीक्षक जीतेन्द्र डहरिया के नेतृत्व में उक्त फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. आरोपी के विरूद्ध धारा छग पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 एवं पशु क्रुरता अधिनियम की धारा 11 (ए) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. उक्त कार्यवाही में सउनि जयमल उईके, प्रआर रमेश सिन्हा, जयकुमार यादव, हेमन्त, ओमप्रकाश तुमरेकी व रामेश्वर का सराहनीय योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page