Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर बिशेषर साहू को विक्रांत सहित भाजपाइयों ने दी बधाई

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव में प्रदेश भाजपा संगठन ने छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है जिसे लेकर पिछले दिनों दिल्ली में बैठक आयोजित की गई थी। उक्त बैठक में बंद लिफाफे में हर जिले से तीन दावेदारों के नाम भेजे गए थे। केसीजी जिले में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता डॉ.बिशेषर साहू के नाम पर संगठन ने अंतिम मुहर लगा दी है। श्री साहू के जिलाध्यक्ष बनने से केसीजी जिले से उनके सभी शुभचिंतको द्वारा बधाई दी जा रही है इसी कड़ी में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री साहू को जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने फूलमाला पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं देते हुये कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहां साधारण कार्यकर्ता बूथ से लेकर उच्चतम पद तक पहुंच कर स्थापित हो सकता है। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओ को पार्टी के विस्तार के सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है व पार्टी की विचारधारा तथा रीति नीति के अनुसार निष्ठावान होकर सतत कार्य करते रहना है। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष बिशेसर साहू ने शीर्ष नेतृत्व समेत सभी संगठन के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि भाजपा में रहकर कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना मेरे लिए गर्व का विषय है, आगे संगठन से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे उस पर पूरी निष्ठा से कार्य करूँगा और सभी कार्यकताओं के साथ मिलकर पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चन्द्राकर, दिनेश वर्मा, भावेश कोचर, शत्रुहन साहू, आनंद पटेल, गोरेलाल वर्मा, देवकुमार सेन, विनय देवांगन, विकेश गुप्ता, प्रकाश सिंह, आनंद सिन्हा, नंद चन्द्राकर, नीलिमा गोस्वामी, कीर्ति वर्मा, ज्योति वर्मा, रूपेंद्र रजक, कमलेश कोठले, चन्दू वर्मा, आयश सिंह, दिलेश्वर यदु, मुकेश वर्मा, अवध वर्मा व भुवन वर्मा सहित भाजपाई उपस्थित थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page