KCG

भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर डुमरिया के युवाओं ने ली सदस्यता

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान विकासखंड के ग्राम डुमरिया के कई युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने का निर्णय लिया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सभी नवप्रवेशी युवाओं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विक्रांत सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है जहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के विकास और जनहित को प्राथमिकता देना है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। भाजपा में शामिल हुए युवाओं ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा और विकासोन्मुखी कार्यों से प्रभावित होकर संगठन से जुड़े हैं। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया है। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी युवाओं का गमछा पहनाकर तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। आयोजन में बालाराम जंघेल, सुरेंद्र मंडावी, परमेश्वर सिन्हा, राजू मेरावी, मन्थिर यादव, अशवन यादव, नंदू मेरावी तथा ग्राम पटेल पुरेंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page