
नेताओं ने जमीनी स्तर पर जनसंपर्क और संगठन विस्तार पर दिया जोर
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक नेताओं पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद ध्वजारोहण और राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सभी आठ मंडलों और जिला मोर्चा-प्रकोष्ठों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं ने संगठन को मजबूत आधार दिया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के नए आयाम छू रहा है वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है।
कार्यकर्ताओं को दिया गया जिम्मेदारी का संदेश
विक्रांत सिंह ने कहा कि संगठन में पद केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनें और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यही एक सच्चे कार्यकर्ता की पहचान है। अपने संबोधन में विक्रांत सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की घोषणा तो की गई लेकिन जिले के विकास के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नवगठित जिले के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा हर क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जाएंगे।

गांव चलो अभियान की रूपरेखा बताई गई
कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता टी.के.चंदेल और प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू ने भी संबोधित किया। घम्मन साहू ने बताया कि मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के बाद जिला स्तर पर स्थापना दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यकर्ता अपने अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगाएंगे। साथ ही 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक गांव चलो अभियान चलाया जाएगा जिसमें सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। जिला भाजपा अध्यक्ष बिशेषर साहू ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जो संगठन की मजबूती और एकजुटता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा।
विक्रांत सिंह का किया गया सम्मान
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए विक्रांत सिंह का जिलाध्यक्ष डॉ.बिशेषर साहू के नेतृत्व में आठों मंडलों के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया वहीं युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आयश सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विक्रांत सिंह से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन नवनीत जैन और शशांक ताम्रकार ने किया। इस दौरान नीलिमा गोस्वामी, प्रकाश सिंह, जैनेन्द्र जंघेल, जमुना कुर्रे, जंत्री साहू, दीना जंघेल, अशोक पाल, आनंद सिन्हा, ललित चोपड़ा, भावेश कोचर, देबकुमार सेन, गोरेलाल वर्मा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, भोज बंजारे, राकेश ठाकुर, पेमेंद्र चंदेल, शत्रुघ्न साहू, विनय देवांगन, चंद्रशेखर यादव, सतीश वर्मा, आयश सिंह, अनिल अग्रवाल, पन्ना मंडावी, गिरजा चंद्राकर, ज्ञान यादव, दिवाकर सोनी, श्यामपाल ताम्रकार, राजू जंघेल, राजकुमार जंघेल, श्यामसुंदर साहू, दिनेश जंघेल, उमा चौबे, केशव चंदेल, भीखू हिरवानी, प्रेमसागर गुप्ता, देवीन बाई कोठले, वंदना तांडेकर, नीलम राजपूत, दिलेश्वर यदु, आर. साकेत श्रीवास्तव, केशव वर्मा और मुकेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।