भागवताचार्य पं.सुनील शर्मा का आकस्मिक निधन

खैरागढ़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में व्याख्याता के पद पर पदस्थ सिंगारपुर निवासी भागवताचार्य पं.सुनील शर्मा पिता स्व.त्रिभुवन प्रसाद शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया, वे बीते कुछ समय से अस्वस्थ थे और कर्क रोग से जूझ रहे थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। पं.सुनील शर्मा सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के साथ ही वे धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। भागवताचार्य के रूप में उन्होंने धार्मिक आयोजनों में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके गृह ग्राम सिंगारपुर में किया गया जहां उनके पुत्र प्रियांशु शर्मा ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, शिक्षक, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए।

↑
Exit mobile version