राजनांदगांव

ब्लॉक निर्वाचन के लिये सुनील व नीलेन्द्र बने बीआरओ

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. प्रदेश निर्वाचन अधिकारी के द्वारा कांग्रेस संगठन चुनाव 2022 के लिये खैरागढ़ निवासी सुनीलकांत पांडेय व नीलेन्द्र शर्मा को बीआरओ नियुक्त किया गया है. ज्ञात हो कि आगामी समय में प्रदेश के विभिन्न ब्लॉकों में संगठन चुनाव संपन्न होना है जिसके लिये बीआरओ नियुक्त किया गया है. रायपुर ग्रामीण विधानसभा के संत कबीरदास ब्लॉक के निर्वाचन के लिये वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनीलकांत पांडेय को तथा बलौदा बाजार विधानसभा के तिल्दा नगर ब्लॉक के निर्वाचन के लिये वरिष्ठ कांग्रेसी नीलेन्द्र शर्मा को बीआरओ नियुक्त किया गया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page