अपराध

जिले में जुआ-सट्टा के 207 आरोपियों पर हुई कार्यवाही

10 शराब कोचिये भी हुये गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. दीपावली पर्व में जिले में विभिन्न स्थानों पर जुआ-सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये जिला पुलिस ने 207 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की है. गुरूवार 27 अक्टूबर को दीपावली पर्व के दौरान एसपी अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन एवं एएसपी नेहा पांडे के निर्देशन तथा एसडीओपी खैरागढ़ व गंडई के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम बनाकर अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाई गई जिसके तहत जुआ, सट्टा, आबकारी एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत लगातार कार्यवाही की गई.

इस दौरान जुआ एक्ट के कूल 61 प्रकरण में 207 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई साथ ही आबकारी के 10 प्रकरण में 10 अवैध शराब कोचियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई. इस दौरान पुलिस ने 175.13 लीटर शराब बरामद किया और आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page