राजनांदगांव

बलराम बने ठेठवार यादव समाज के खैरागढ़ अध्यक्ष

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. समीपस्थ ग्राम कोहकाबोड में बुधवार 8 जून को ठेठवार यादव समाज खैरागढ़ की वार्षिक बैठक संंपन्न हुई. बैठक में समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई इसके साथ ही समाज के आय व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया. इसके पश्चात समाज के पदाधिकारी चयन किया गया किया गया जिसमें सर्वसम्मति से बलराम यादव (बल्लू) को खैरागढ़ का अध्यक्ष बनाया गया वहीं सचिव देवनाथ यादव (कोहकाबोड), कोषाध्यक्ष उमेंद्र यदु (आमदानी), पंच हीरा यादव (टिकरापारा), रामचंद्र यदु (कोहकाबोड), हीरा यदु (कोहकाबोड) व भैय्या राम यदु (आमदानी) को बनाया गया. उक्ताशय की जानकारी छत्तीसगढ़ ठेठवार यादव समाज के प्रदेश प्रचार मंत्री श्रीराम यादव ने दी. खैरागढ़ ठेठवार यादव समाज की ओर से सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page