Uncategorized

एनक्यूएएस प्रमाणीकरण की तैयारी हुई तेज

सत्यमेव न्यूज बाज़ार अतरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अतरिया में नेशनल क्वालिटी असन्शुरन्स स्टैण्डर्ड्स (एनक्यूएएस) प्रमाणीकरण के लिए एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण सत्र का संचालन यूनिसेफ़ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ.गजेंद्र सिंह एवं उनकी टीम ने किया। कार्यशाला में स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं दस्तावेज़ीकरण संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता, दवा प्रबंधन तथा मरीज संतुष्टि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि एनक्यूएएस प्रमाणीकरण से स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुधार सुनिश्चित होता है जिससे आमजन को बेहतर उपचार सुविधा मिलती है। इस अवसर पर डॉ.वीरेन्द्र कुमार मेडिकल ऑफिसर व मृदुला यादव सिद्दीकी इंचार्ज सहित समस्त स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान स्टाफ को विभिन्न गुणवत्ता मानकों की व्यवहारिक जानकारी दी गई तथा आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर चर्चा की गई। इसी क्रम में अगले सप्ताह यूनिसेफ के सहयोग से चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्टाफ के लिए वर्चुअल प्रशिक्षण प्रस्तावित है। इससे एनक्यूएएस प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को और गति मिलने की उम्मीद है तथा क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार किया जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि सामूहिक प्रयासों से अतरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शीघ्र ही एनक्यूएएस प्रमाणन प्राप्त कर क्षेत्र में गुणवत्ता स्वास्थ्य सेवाओं का आदर्श स्थापित करेगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page