अपराधछत्तीसगढ़

खड़े कंटेनर से टकराई (hit) बाइक, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

सत्यमेव न्यूज़/डेस्क. पेंड्रा के कोटमी में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. तीनों युवक आपस में दोस्त थे और रविवार शाम को घूमने के लिये निकले थे. इसी दौरान उनकी बाइक एक खड़े कंटेनर से टकरा (hit) गई. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी (Kotmi Chowki) इलाके में रविवार रात सड़क हादसे में 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत (Death) हो गई.

तीनों दोस्त बाइक में सवार (Riding) होकर कोरबा के पसान से पेण्ड्रा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई. जिससे तीनों दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. शवों (dead bodies) का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी इलाके (Areas) का है. जहां पर कोटमी पेंड्रा मुख्यमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कंटेनर के पीछे बाइक घुस गई. बताया जा रहा है कि बाइक काफी स्पीड से आ रही थी. खड़े कंटेनर की भी टेल लाइट नहीं जल रही थी. जिससे बाइक सवारों का रोड पर गाड़ी खड़ी होने का अंदाजा नहीं हो पाया. तेज रफ्तार (Speed) बाइक टकरा गई और तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page