Uncategorized

बाबा गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव 2025-26 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संत बाबा गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव के तहत जिला स्तरीय लोक कला प्रतियोगिता का आयोजन 21 दिसंबर 2025 रविवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से मिनी माता भवन दाऊचौरा खैरागढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित होगा। इस महोत्सव में अनुसूचित जाति वर्ग के पारंपरिक लोक कलाकार एवं नृत्य दल भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के अंतर्गत लोकगीत, लोक गायन, लोक नृत्य, पंथी नृत्य, पंडवानी, भरथरी, पारंपरिक लोक नृत्य एवं लोक वाद्य से संबंधित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दलों में से निर्णायक मंडल द्वारा चयनित प्रथम स्थान प्राप्त दल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई का प्रतिनिधित्व करेगा। प्रतियोगिता के लिए पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति हेतु आवश्यक वाद्य यंत्र स्वयं साथ लाने होंगे। पंथी नृत्य दलों की प्रस्तुतियां प्राप्त आवेदनों के पंजीयन क्रम के अनुसार कराई जाएंगी। प्रत्येक दल को प्रस्तुति के लिए अधिकतम 10 मिनट का समय दिया जाएगा। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के इच्छुक कलाकार एवं दल 19 दिसंबर 2025 तक अपना आवेदन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला खैरागढ़ छुईखदान गण्डई कलेक्ट्रेट भवन के प्रथम तल स्थित कक्ष क्रमांक 29 में शाम 5:30 बजे तक जमा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page