Advertisement
KCG

बाजार अतरिया में मानसिक स्वास्थ्य पर हुई विशेष पहल

बाजार अतरिया। बदलती जीवनशैली और बढ़ते प्रतिस्पर्धात्मक दबाव के बीच मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में नवीन शासकीय महाविद्यालय बाजार अतरिया में ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण’ विषय पर द्वितीय विशेष बैठक एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना तथा संतुलित जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का संचालन गणित विभाग के प्राध्यापक आशीष कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भाषण समूह चर्चा पोस्टर प्रस्तुति प्रश्नोत्तर सत्र एवं विभिन्न संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में तनाव प्रबंधन भावनात्मक संतुलन आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच जैसे विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने अपने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से यह संदेश दिया कि मानसिक तनाव चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं से निपटने के लिए खुलकर संवाद और समय पर सहायता लेना आवश्यक है। साथ ही यह भी बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे व्यवहार निर्णय क्षमता और सामाजिक संबंधों को प्रभावित करता है इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान आशीष कुमार ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास का माध्यम भी है।

उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से सुदृढ़ छात्र जीवन की चुनौतियों का बेहतर सामना कर सकते हैं। समापन अवसर पर सिद्धार्थ देशमुख ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए मानसिक संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने नियमित दिनचर्या, योग और ध्यान को अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। सभी ने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।यह आयोजन विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक सोच और संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page