KCG

खैरागढ़ राजपरिवार की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती अंजनी सिंह का निधन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। खैरागढ़ राजपरिवार की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती अंजनी सिंह (68 वर्ष) पति स्नेहबहादुर सिंह का रविवार रात्रि लगभग 10 बजे रायपुर में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही राजपरिवार सहित आसपास शोक की लहर व्याप्त हो गई। सोमवार को खैरागढ़ राजपरिवार के लालपुर स्थित मुक्तिधाम में पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां उनके पति स्नेहबहादुर सिंह ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा एवं संस्कार कार्यक्रम में राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य, परिजन, सामाजिक प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page