Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

बाजार अतरिया के भीमपुरी में हुआ भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी बाजार अतरिया। समीपस्थ ग्राम भीमपुरी में दशहरा महोत्सव पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सायं 6 बजे शीतला प्रांगण में 64 ज्योति कलश का विसर्जन आतिशबाजी के बीच हुआ। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं बजरंगबली की शोभायात्रा पूरे गांव में निकाली गई।

महोत्सव में रावण दहन का मुख्य कार्यक्रम प्रतीक रूप में भगवान राम के हाथों संपन्न हुआ। आतिशबाजी और जयकारों के बीच रावण का दहन होते ही ग्रामीणजन ताली बजाते उल्लास से झूम उठे।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने मां सरस्वती का पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि दशहरा महोत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बिशेसर साहू, पूर्व अध्यक्ष घम्मन साहू, मंडल प्रभारी विकेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मां शीतला समिति द्वारा गांव के सम्मानित सदस्यों और वरिष्ठ नागरिकों को मंच पर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान खैरागढ़ पुलिस बल तैनात रहा तथा कनिष्ठ अभियंता सहित समिति के सभी सदस्यों ने सहयोग दिया। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने महोत्सव में भागीदारी की।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में रात्रि सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध कलाकार छाया चंद्राकर ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में ग्रामीण झूमते रहे और दशहरा महोत्सव का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page