Uncategorized

ब्लॉक अध्यक्ष बने मुकेश सिन्हा

सत्यमेव न्यूज अंबागढ़ चौकी:- मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है, अंबागढ़ चौकी ब्लॉक से मुकेश सिन्हा को नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया, मुकेश सिन्हा काफी वर्षों से कांग्रेस में जुड़े हुए है और श्री सिन्हा नगर के जनप्रतिनिधि के साथ-साथ समाजसेवी भी है, वर्तमान में वार्ड नंबर 09 के पार्षद भी है ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति होते ही नगर में हर्ष का माहौल, आतिशबाजी के साथ साथ मिठाइयां खिला कर बधाई दी। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में तीनों ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति से खुशी की लहर उठी है, ब्लॉक अध्यक्ष मानपुर बालचंद्रा कुरेटी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहला राजेंद्र चक्रधारी, ब्लॉक अध्यक्ष अंबागढ़ चौकी मुकेश सिन्हा बनाए गया। ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सिन्हा की नियुक्ति पर हर्ष व्याप्त करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी एवं खुज्जी विधायक भोलाराम साहू का आभार व्यक्त कर आशीर्वाद लिया, कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस निर्णय से संगठन को मजबूती मिलेगी, ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अंबागढ़ चौकी नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड में पटाखे फोड़ कर मिठाई खिलाई गई और दिनभर बधाईयों का तांता लगा रहा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page