KCG

चाय वाले बाबा ने किया उदयपुर में प्रस्तावित श्रीराम मंदिर के छायाचित्र का अनावरण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. उदयपुर के ग्रामवासियों के मंशानुरूप 26 जनवरी को भव्य श्रीराम मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया है। उदयपुर में बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर के छायाचित्र मॉडल का विमोचन प्रख्यात संत ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री (चाय वाले बाबा) सिलियारी वाले के कर कमलों से संपन्न हुआ। चाय वाले बाबा ने कहा कि अगर ग्राम उदयपुर के प्रत्येक व्यक्ति प्रत्येक दिन सिर्फ एक रुपए इकट्ठा करके मंदिर के लिये दान करेंगे तो आसानी से मंदिर बन सकता है। इस दौरान बाबा ने अपने हिस्से का 18 सौ रुपये मंदिर निर्माण के लिये दान किया। अब हिंदू समाज के लोग दिपावली से भी बढ़कर 22 जनवरी को त्यौहार मनायेंगे। 14 साल बनवास से आने के बाद श्रीराम अयोध्या पहुंचे थे तो दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है एवं हजारों साल की प्रतीक्षा के पश्चात 22 जनवरी को राम जी अयोध्या में विराजित हुये है जो ऐतिहासिक पल रहा है। पिछले वर्ष अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा करने का सौभाग्य मिला और आज उदयपुर में भी राम मंदिर बनाने के लिये ग्रामीण उत्साहित है। श्री राम मंदिर परिसर पर मंच निर्माण पूर्ण हो चुका है एवं बाउंड्रीवाल का कार्य प्रगतिरत है। राम मंदिर बनाने के लिये समिति भी बनाई जा चुका हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page