Uncategorized

अमलीडीहकला सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का शुभारंभ

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। अमलीडीहकला सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का शुभारंभ गरिमामय समारोह में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने धान की पहली बोरियों की तुलाई कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की। श्री सिंह ने किसानों को समय पर भुगतान और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार खरीदी केंद्रों में सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रही है ताकि किसी भी किसान को परेशानी न हो। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय वृद्धि तथा कृषि को मजबूत बनाने के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की तथा अधिकारियों को बेहतरीन व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। खरीदी शुरू होते ही किसानों में उत्साह देखा गया और उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा, नरेश कुर्रे, चंदू वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page