अपराधछत्तीसगढ़

फर्जी माइनिंग अफसर बनकर वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज डोंगरगांव। अवैध खनन के नाम पर और कार्रवाई का डर दिखाकर वसूली करने वाले तीन लोगों को डोंगरगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को माइनिंग विभाग का अधिकारी बताकर लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को कार सहित पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दर्री निवासी ट्रांसपोर्टर रामसिंह राजपूत आमगांव क्षेत्र में एक किसान के खेत में जेसीबी के जरिए समतलीकरण और मरम्मत कार्य करा रहे थे। इसी दौरान रवि शर्मा, रेहाना बेगम और शेख अरमान स्विफ्ट कार क्रमांक CG 04 PN 1413 से मौके पर पहुंचे। तीनों ने खुद को माइनिंग विभाग से जुड़ा बताते हुए कार्य को अवैध खनन करार दिया और कार्रवाई की धमकी देने लगे। आरोपियों ने ट्रांसपोर्टर और वाहन चालक को यह कहकर डराया कि गाड़ी जब्त कर ली जाएगी और मामला दर्ज होने से बदनामी होगी। इसके बाद उन्होंने मामले को दबाने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की। डर के कारण ट्रांसपोर्टर ने मोबाइल के माध्यम से 6 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर दिए। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर डोंगरगांव थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। पुलिस ने कुमरदा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी किसी भी सरकारी विभाग से जुड़े नहीं हैं और फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को धमकाकर वसूली कर रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी और वसूली से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को सरकारी अधिकारी बताकर डराने या पैसे मांगने का प्रयास करे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page