Advertisement
KCG

प्राकृतिक आपदा से मृतजनों के वारिसानों को 24 लाख की सहायता राशि मंजूर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. प्राकृतिक आपदा से मृतजनों के वारिसानों को 24 लाख की सहायता राशि मंजूर की गई है। जानकारी हो कि कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 6 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। खैरागढ़ तहसील के ग्राम सोनपुरी निवासी कु.चेतना वर्मा की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता कौशल वर्मा के लिए 4 लाख रूपये, ग्राम कटंगीखुर्द निवासी कु.गुंजन की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पिता प्रमोद को 4 लाख रूपये तथा कृष्णा वर्मा की तालाब में डूबकर मृत्यु होने पर उनकी पत्नी रेखा नेताम को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी क्रम में ग्राम कुकुरमुड़ा निवासी विनोद पाल की आग में जलकर मृत्यु होने पर उनकी पत्नी रेखा पाल को 4 लाख रूपये, ग्राम देवरी निवासी रोशन की कुंआ में डूबकर मृत्यु होने पर उनकी माता जानकी बाई को 4 लाख रूपये तथा साल्हेवारा तहसील के ग्राम साल्हेवारा निवासी संतोष पाड़े की कुंआ में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी सतरूपा पाडे़ को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page