राजनांदगांव

जिला उद्घाटन समारोह देखने पहुंचा 55 वर्षीय बुजुर्ग लापता

खोजबीन के बाद भी नहीं मिली जानकारी

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. समीपस्थ ग्राम पंचायत लिमतरा निवासी राजेश्वर वर्मा ऊर्फ जोखू पिता कन्हैया वर्मा उम्र 55 वर्ष बीते शनिवार 3 सितम्बर को खैरागढ़ जिला उद्घाटन का कार्यक्रम देखने ग्रामीणों के साथ पहुंचा था जो लापता हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की शाम 5 बजे राजेश्वर ग्रामीणों से अलग हो गया और मानसिक स्थिति थोड़ा कमजोर होने के कारण वह रास्ता भटक गया. ग्रामीणों ने आसपास काफी खोजबीन की उसके बाद भी बुजुर्ग का कहीं पता नहीं चल पाया. बुजुर्ग लाल रंग का कपड़ा पहनकर निकला था जिसमें काले रंग का धब्बा निशान भी है. बुजुर्ग के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है वहीं बुजुर्ग की जानकारी मिलने पर समीपस्थ थाने में सूचना देने क्षेत्रवासियों से अपील की गई है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page