राजनांदगांवस्पोर्ट्स

प्रदेश स्तरीय बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट में खैरागढ़ के वेटलिफ्टर राजेश ने मारी बाजी

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के बैनर तले छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट 2022 का आयोजन शनिवार 5 नवम्बर व रविवार 6 नवम्बर को किया गया. स्पर्धा में आयुवर्ग सब्जूनियर, जूनियर, सीनियर व मास्टर-1, 2, 3 के साथ शारीरिक वजन अनुसार खिलाडिय़ों का ग्रुप बनाया गया था जहां खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरागढ़ ब्लॉक में आने वाले ग्राम संडी से राजेश पेदाम पिता श्रीराम पेदाम ने हिस्सा लेते हुये अपने 85 किलो ग्राम वजन वर्ग में बेंच प्रेस में 122 किलो ग्राम तथा डेडलिफ्ट में 214 किलो ग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया.

प्रतियोगिता में खैरागढ़ के क्षेत्र के कई प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें साहिल वर्मा 69 किलो ग्राम वजन वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं सुजल दुबे तथा येलन जोशी ने भी बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन वे स्थान प्राप्त करने में असफल रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page