Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

प्रदेश महिला लोधी समाज ने पहली बार मनाया प्रदेश स्तरीय हरेली महोत्सव

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़ प्रदेश महिला लोधी समाज छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय हरेली महोत्सव एवं प्रदेश जिला व सर्किल स्तरीय पदाधिकारियों का परिचय सम्मेलन सीजी जिला के गंडई परिक्षेत्र के चोडरा धाम डोंगेश्वर धाम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश भर के महिला लोधी समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस तरह का आयोजन प्रदेश में पहली बार हुआ जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के चित्र पर गुलाल एवं फूलमाला अर्पित कर पूजा-अर्चना से हुई। मुख्य अतिथि जागेश्वरी घनश्याम वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सभापति मुंगेली एवं प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज घनश्याम वर्मा की धर्मपत्नी के स्वागत में महिला प्रदेश अध्यक्ष दशमत जंघेल, महिला महामंत्री लक्ष्मी जंघेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने ऐतिहासिक स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया। इसके बाद प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों का परिचय सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, वृक्षारोपण और मनमोहक सुवा नृत्य का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि जागेश्वरी घनश्याम वर्मा ने उद्बोधन में कहा कि लोधी समाज की महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती हैं और परंपरा-संस्कृति की सच्ची संवाहक हैं। ऐसे कार्यक्रमों से संस्कृतियों का आदान-प्रदान परिचय का दायरा और आत्मविश्वास बढ़ता है।
प्रदेश लोधी समाज अध्यक्ष दशमत जंघेल ने सफल आयोजन की सराहना की और ऐसे कार्यक्रम आगे भी होते रहने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी दशमत उत्तम जंघेल, लक्ष्मी जंघेल, टाकेस्वरी जंघेल, अनुसैया नगपुरे, द्रोपति वर्मा, कविता जंघेल, उषा जंघेल, हंसादेवी, ईश्वरी सुरेश सिंगौर, निर्मला वर्मा, त्रिवेणी लोधी, चंदेश्वरी वर्मा, टाकेस्वारी बघेल, देवकी वर्मा, आशा जंघेल, रेखा जंघेल, कावेरी वर्मा, कुसुम वर्मा, रूखमणी वर्मा, पुष्पा वर्मा, खेमेश्वरी वर्मा, अनुपर्णा वर्मा, इंद्राणी वर्मा, ओम बाई वर्मा, दुलारी जंघेल, गंगोत्री जंघेल, वंदना वर्मा, चेतना जंघेल, मनीषा वर्मा, हुमन वर्मा, मंजू वर्मा, लता वर्मा, रूखमणी वर्मा, चेष्टा जंघेल, गगन जंघेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page