Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का 18 को धरना प्रदर्शन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. प्रदेश में विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब विपक्ष की राजनीति में सक्रिय होती दिख रही है। हाल ही में बलौदा बाजार जिले में हुये घटनाक्रम में कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय में आगजनी तथा हिंसक घटनाओं के बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुये अपने नेताओं की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी 18 जून को प्रत्येक जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी। जिसके लिये रणनीति तैयार कर कांग्रेस पार्टी ने सभी जिलों के लिये प्रभारियों की नियुक्ति की है।खैरागढ़ में दलेश्वर साहू की अगुवाई में धरना प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी। बलौदा बाजार की घटना के बाद लचर कानून व्यवस्था का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी 18 जून को जिला मुख्यालय खैरागढ़ में धरना प्रदर्शन करेगी। जिसके लिये डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू को खैरागढ़ छुईखदान गंडई का प्रभारी बनाया गया है। जिनकी अगुवाई में खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठेंगे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page