KCG

धारदार हथियारों की बिक्री और उपयोग पर खैरागढ़ पुलिस सख्त

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। आमजन की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए खैरागढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों एवं धारदार हथियारों के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत नाबालिगों और युवाओं को चाकू-छुरी अथवा अन्य धारदार हथियार रखने और सार्वजनिक स्थानों पर उनका प्रदर्शन करने से दूर रहने की समझाइश दी गई। पुलिस ने हार्डवेयर बर्तन वेल्डिंग एवं फैब्रिकेशन दुकानदारों तथा चाकू-छुरी में धार करने वाले कारीगरों से संपर्क कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। नाबालिग या संदिग्ध व्यक्ति द्वारा हथियार खरीदने बनवाने मरम्मत कराने अथवा धार कराने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध हथियार रखने सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने प्रदर्शन करने या उनके जरिए भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नाबालिगों को धारदार हथियार उपलब्ध कराने या संदिग्ध गतिविधियों में सहयोग करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। खैरागढ़ पुलिस ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि हथियारों के दुरुपयोग अथवा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page