पीएम मोदी पर अपशब्दों को लेकर भाजयुमो का खैरागढ़ जिला मुख्यालय मे प्रदर्शन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। बिहार के दरभंगा जिले में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता और संसद के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अपशब्दों के प्रयोग पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कड़ी आपत्ति जताई। इसी के विरोध में भाजयुमो खैरागढ़-छुईखदान-गंडई इकाई ने सोमवार को जिला मुख्यालय खैरागढ़ में जम्बो प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद की गरिमा का अपमान देश का युवा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

प्रदर्शन के दौरान भाजपाईयों ने “राहुल गांधी माफी मांगो” और “कांग्रेस होश में आओ” जैसे नारे लगाये। भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह (बोनी) ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की शान हैं और उनके खिलाफ असम्मानजनक भाषा स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसा व्यवहार दोहराया गया तो युवा मोर्चा हर मोर्चे पर जवाब देने तैयार है।प्रदर्शन में आयश सिंह (बोनी) के साथ भाजपा नेता महेश गोस्वामी, डॉ.शैलेन्द्र त्रिपाठी, शैलेंद्र मिश्रा, आलोक श्रीवास, शशांक ताम्रकार, अनीश सिंह, राजेश देवांगन, हर्षवर्धन वर्मा, गिरधारी दुबे, शौर्यादित्य सिंह, प्रेमसागर गुप्ता, ऋषभ सिंह बघेल, मंजीत सिंह, अर्जुन क्षत्रिय, चंदू वर्मा, आकेश बर्मन, शिवांश बहादुर सिंह, हर्षदीप सिंह, डोरेलाल साहू सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं भाजपा से जुड़ी महिला नेत्रियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई जिनमें महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी, नीलम सिंह राजपूत और वंदना टांडेकर की उपस्थिति प्रमुख रही।

Exit mobile version