KCG

तहसील स्तरीय महिला मिलन समारोह में विधायक यशोदा हुई शामिल

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा महाराष्ट्र के आमगांव-देवरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम सालेकसा में आयोजित तहसील स्तरीय महिला मिलन समारोह में शामिल हुई। इस दौरान महिला पदाधिकारी तुषारीका चंदेल, प्रमिला चंदेल व राधा जंघेल उपस्थित थी। तहसील स्तरीय महिला मिलन समारोह में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। समारोह में विधायक श्रीमती वर्मा ने नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दी और महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह में उपस्थित महिलाओं ने विधायक श्रीमती वर्मा का आभार व्यक्त कर उनके समर्थन की सराहना की।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page