Advertisement
Uncategorized

पासलखैरा के विद्यालय में पहली बार हुआ भव्य वार्षिकोत्सव के साथ विदाई व प्रतिभा सम्मान समारोह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। संकुल कामठा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पासलखैरा में मातृ-पितृ पूजन दिवस के अवसर पर पहली बार वार्षिकोत्सव विदाई सम्मान एवं वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाला परिवार शाला प्रबंधन समिति पालक समूह बिहान महिला समूह तथा ग्रामवासियों के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पासलखैरा के पंचों द्वारा माता सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत करते हुए कर्मा नृत्य, बस्तरिहा गीत, जस जंवारा, गौरा-गौरी गीत, पंथी नृत्य, राउत नृत्य, बसदेवा गीत तथा परी जोक्कड़ नाचा की आकर्षक प्रस्तुति दी। बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से अपने माता-पिता का पूजन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। समारोह में पूर्व शिक्षक भीषम वर्मा एवं ताम्रध्वज भूआर्य को उनके समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शॉल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भावपूर्ण विदाई दी गई। अतिथि के रूप में जनपद सदस्य चंदू वर्मा, जनपद सदस्य शैलेंद्र मिश्रा जनपद क्षेत्र दिलीपपुर तथा ग्राम पंचायत मंडला के उपसरपंच परदेश सिरमौर उपस्थित रहे। अतिथियों ने पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया तथा विद्यालय के भौतिक विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में वार्षिक प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत बेस्ट कलाकार का पुरस्कार कल्पना बेस्ट राइटिंग पिंकी, बेस्ट पठन खिलेंद्र, बेस्ट पहाड़ा पठन गरिमा, बेस्ट स्वच्छ विद्यार्थी दीप्ती वर्मा एवं खुशी, बेस्ट अभिनय संदीप, प्रतिभाशाली विद्यार्थी चंचल एवं यशस्वी तथा बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार अमित कोसरे को प्रदान किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रथम स्थान चंचल यादव, द्वितीय स्थान अमित कोसरे एवं तृतीय स्थान दीप्ती वर्मा ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महदीप जंघेल ने किया तथा प्रधान पाठिका उर्वशी चन्द्रवंशी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में पंच रामप्यारी वर्मा, कुंजेश्वरी नेताम, गुलपिया चंदेल, सेवती वर्मा, प्रदुमन वर्मा, शाला समिति अध्यक्ष कमलेश कोसरे, राकेश यादव, प्रेमलाल, खोमलाल वर्मा, अजय ठाकुर, चंद्रेश वर्मा, कौशिल्या ठाकुर, अमरौतिन कोसरे, मीरा वर्मा, चंद्रिका वर्मा, लक्ष्मी चंदेल, सुरेखा कोसरे, सुनिता, किशन, मोनू, हरीश, करण कोसरे, दुर्गेश वर्मा, देवव्रत वर्मा सहित महिला समूह पालकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page