राजनांदगांव

पंडवानी गायक देवेंद्र वर्मा का घिरघोली मे हुआ सम्मान

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. इंदिरा संगीत विश्वविद्यालय मे अध्यनरत देवेंद्र वर्मा ग्राम बघमर्रा के प्रतिभाशाली युवा हैं. जो पंडवानी गायक के रुप मे छत्तीसगढ़ के अलावा अन्या प्रदेशो में सम्मान प्राप्त कर चुका हैं. देवेंद्र ने साहित्यिक मंच एटा उप्र, रायबरेली कलम साधक साहित्य विकास मंच रायबरेली उप्र, काव्य कलम मंच रीवा मप्र, सामाजिक दर्पण शोसल मिरर ग्वालियर मप्र, भव्याजलि प्रतिबिम्ब प्रतिभाओ भोपाल मप्र, राज्य स्तरीय युवामहोत्सव 2020 छत्तीसगढ़ जैसे अनेक राष्ट्रीय मंच पर पंडावनी का प्रस्तुतीकरण कर चुके हैं.

देवन्द्र वर्मा एक होनहार कलाकार है जिसका कर्यक्रम छुईखदान ब्लाक के ग्राम घिरघोली मे आयोजित हुआ जिनका सम्मान करने पूर्व विधायक कोमल जंघेल सहित लोधी समाज के उपाध्यक्ष रोहित जंघेल, सरपंच संतोष जंघेल, युवराज ठाकुर, अनुज जंघेल, चुम्मान जंघेल, अमलेश सिन्हा, सहित ग्रामवासी उपस्थित थें.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page