नेशनल ताईक्वान्डो स्पर्धा में 8 छात्रों का चयन, आज दिल्ली रवाना,

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नेशनल ताईक्वान्डो स्पर्धा में शामिल होने जिले से आठ सदस्यों की टीम रवाना हुई. प्रदेश स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन बाद जिले से संतोष निर्मलकर, खूबचंद साहू, सुनील निषाद, डीलेश्वरी यादव, रिद्धि जंघेल, ज्योति यादव, कोमेश्वरी और आंचल नेताम का चयन हुआ था जो अब नेशनल स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे. नेशनल स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाईजेशन द्वारा नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में स्पर्धा आयोजित की जा रही है जिसमें देश के अलग अलग प्रदेशों से चयनित 1300 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे. छत्तीसगढ़ टीम में पहली दफे लगातार 3 महीना रानी लक्ष्मी बाई योजना तहत शिविर आयोजित कर खिलाडिय़ों को अभ्यास कराया गया था. नेशनल स्पर्धा में खैरागढ़ जिले के अलावा रायपुर, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, अंबिकापुर, दुर्ग, कवर्धा, नारायणपुर, बलौदा बाजार, धमतरी, बेमेतरा जिले से मिलाकर से 50 बालिका, 30 बालक, 4 कोच, 4 टीम मैनेजर और 5 रेफरी सहित 93 लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए है. पूरी टीम को एमेच्योर ताइक्वांडो अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, अवधेश जैन, सचिव संतोष निर्मलकर, राजेश कुमार सहित अन्य ने बेहतर प्रदर्शन के लिये शुभकामना दी है.

https://chat.whatsapp.com/EiGv90giX45114LabQpyw5
↑
Exit mobile version