KCG

विज्ञान विभाग मे हुआ अतिथि व्याख्यान का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. वीरांगना अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय में विज्ञान विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जंयती बिस्वास के मार्गदर्शन में हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैैरागढ विभागाध्यक्ष रसायन विभाग से मनीषा नायक, वनस्पति विभाग के विभागध्यक्ष भबीता मांडवी, उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का परिचय रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ.समीक्षा ताम्रकार द्वारा दिया गया। मुख्य वक्ता द्वारा व्याख्यान का विषय विधुत रसायन (रसायन) एवं इथिनोबाॅटनी (वनस्पति विज्ञान) रहा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रीति मेश्राम द्वारा किया गया एवं संचालन वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष पलटू राम साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बीएससी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और व्याख्यान का लाभ लिये।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page