अपराध

नाबालिग का अपहरण कर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. गंडई पुलिस ने नाबालिग अपहृता को 24 घंटे के भीतर बरामद कर अपहरण के आरोपी को जेल भेज दिया है. जानकारी अनुसार 12 फरवरी को नाबालिग अपहृता की माता ने गंडई थाना पहुुंचे रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 6 फरवरी को 10 बजे से उसकी नाबालिक लड़की घर से गायब है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है. रिपोर्ट पर थाना गंडई में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 363 भादंस कायम कर विवेचना में लिया गया जिसके बाद प्रकरण नाबालिक बालिका के अपहरण से संबंधित होने से एसपी अंकिता शर्मा व एएसपी नेहा पाण्डेय से निर्देश प्राप्त कर एसडीओपी प्रशांत खाण्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंडई के नेतृत्व में पुलिस टीम तैयार कर अपहरणकर्ता के संभावित मिलने के स्थानों पर दबीश दी गई. लगातार प्रयास के बाद 24 घण्टे के भीतर अपहृत बालिका को थाना मुजगहन जिला रायपुर में आरोपी ऋषभ यादव पिता पूरन यादव उम्र 19 साल के कब्जे से बरामद किया गया. पूछताछ में पीडि़ता ने आरोपी ऋषभ यादव के द्वारा उसे बहला फुसलाकर अपहरण कर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण करना बताया. पीडि़ता के बयान पर आरोपी के विरूद्ध धारा 366 (क), 376 (2)(छ) भादंस, 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरतार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक दिनेश पुरेना, सउनि नारायण लाल सिन्हा, आरक्षक लकेश्वर, भुवन पोर्ते, ईश्वर मरकाम, अनिल नाथ योगी, मआर शिखा निर्मलकर की सराहनीय भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page