अपराध

नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ग्राम भुरभुसी में घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/ खैरागढ़. नाबालिग लडक़ी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को गंडई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी अनुसार नाबालिग बालिका के पिता ने गंडई थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक लडक़ी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है.

प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया और आपरेशन मुस्कान के तहत मामले में कार्यवाही करते हुये एसपी अंकिता शर्मा व एएसपी नेहा पाण्डेय के निर्देशन पर एसडीओपी प्रशांत खाण्डे के दिशा-निर्देश में निरीक्षक राजेश देवदास के नेतृत्व में थाना गंडई पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर 29 नवंबर को अपहरण के आरोपी व अपहृता को ग्राम भुरभुसी से घेराबंदी कर बरामद किया गया.

पूछताछ के दौरान आरोपी राजेश साहू पिता स्व.मयाराम साहू उम्र 29 साल निवासी भुरभुसी थाना गंडई हाल निवास अर्जुन नगर भिलाई ने नाबालिक को शादी का प्रलोभन देकर भगाकर महाराष्ट्र जेउर ले जाकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाये जाने की बात कही है. पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 366 (क), 376 (2) (छ) भादंवि तथा 4, 6 पाक्सों एक्ट जोडक़र आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page