KCG

नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

सत्यमेव न्यूज गंडई-पंडरिया। नगर पंचायत गंडई के सभागार में शुक्रवार को नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में शासन द्वारा मनोनीत तीन पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने दायित्वों का औपचारिक रूप से निर्वहन शुरू किया। पीठासीन अधिकारी ने पूर्व नगर अध्यक्ष टेकन देवांगन, राकेश जायसवाल तथा अशोक देवांगन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद तीनों पार्षदों ने नगर के विकास जनहित और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि मनोनीत पार्षदों के अनुभव और सहभागिता से नगर पंचायत को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर शहर के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे। अन्य वक्ताओं ने भी नवमनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण में उनकी सक्रिय भूमिका की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष लाल टार केश्वर शाह खुसरो, नगर उपाध्यक्ष श्यामपाल ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुघ्न मन्नू चंदेल, किसान नेता खम्हन ताम्रकार, जीवन दास रातरे, राजेश मेहता, रणजीत सिंह चंदेल, दिलीप ओगरे, सतीश सिंघानिया, राकेश ताम्रकार, उमा चौबे, राकेश टंडन, विक्की कुर्रे, सुमन पाटले, राजू जंघेल, लीला साहू, यतीश कुंजाम, राकेश निषाद, अंजली देवांगन, आशा कुर्रे, रानी दुबे, तामेश्वर साहू, पवन अग्रवाल, रामा साहू, उदय राम देवांगन, अयाश सिंह बोनी, एसडीएम अविनाश ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अविनाश देवांगन, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page