KCG

कन्या विद्यालय में पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई नाग पंचमी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ. शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ में नाग पंचमी पर्व को आस्था, परंपरा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्राओं तथा शिक्षकों द्वारा नाग देवता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और समस्त जीवों के कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता कुणाल टंडन ने नाग पंचमी के सांस्कृतिक, धार्मिक और पारिस्थितिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को बताया कि यह पर्व प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व और जीवदया की भावना को सशक्त करता है। उन्होंने सर्प संरक्षण को संतुलित पर्यावरण के लिए आवश्यक बताया। संस्था के प्रभारी प्राचार्य डॉ.कमलेश्वर सिंह ने पूजा-अर्चना कर नाग देवता से संपूर्ण समाज की सुरक्षा और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने छात्राओं से भारतीय परंपराओं को समझने और अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं विनीता सिंह, गुंजन सिंह, शीला सिंह, रिया जैन, भूमिका सिंह एवं शिक्षकगण गिरवर कोसरे, किशोर यादव, खुम वर्मा, तृप्ति दशरिया, उत्तर साहू, करण साहू सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page