KCG

आयुष ग्राम पांडादाह में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. संचनालय आयुष के निर्देश पर जिला आयुष अधिकारी राजनांदगांव के मार्गदर्शन में आयुष ग्राम पांडादाह आश्रित ग्राम बेंद्रीडीह में त्रैमासिक स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 218 मरीजों का आयुष पद्धति से उपचार हुआ जहाँ 170 मरीजों का रक्तचाप परीक्षण, 60 लोगों का मधुमेह जाँच हुई वहीं वात रोग, उदर रोग, स्त्री रोग, मधुमेह, कासज्वर और अन्य रोगों की जाँच कर निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। शिविर का उद्घाटन बेंद्रीडीह सरपंच जीत कुमारी साहू, उपसरपंच और पंचगणों के द्वारा भगवान धनवंतरि के पूजा अर्चना कर किया गया। शिविर में डॉ.प्रसन्न कुमार प्रधान, डॉ.शिल्पी सिंह, फार्मासिस्ट कोमदास साहू, कमलेश कुमार धनकर, बेनीमाधव वैष्णव, कुंजलता पटेल, संतोष मंडावी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page