धोबी समाज के सामुदायिक भवन का हुआ लोकार्पण

सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया। नगर के समीपस्थ ग्राम लिमों में शनिवार को धोबी समाज के नव-निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने अपनी विधायक निधि से 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी। भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद शनिवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि के रूप में नीलाम्बर वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन समाज के लोगों के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा। इससे समाज के लोगों को एक बेहतर मंच मिलेगा।
लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुर्शो, ब्लॉक अध्यक्ष शत्रूहन (मन्नू) चंदेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार, पूर्व मंडी अध्यक्ष संजू चंदेल, जनपद सदस्य रमेश साहू, रिखीराम पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण भरद्वाज, हेमलता ठाकुर, शैलेंद्र जायसवाल, दीपक देवांगन, विधायक प्रवक्ता अमित टंडन, मंडल अध्यक्ष ताराचंद बंजारे, दिलेश साहू, बेदराम वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में धोबी समाज के अध्यक्ष राधेश्याम निर्मलकर, सुखराजी निर्मलकर, सोनसिंह निर्मलकर, रामाधीन रजक, राजकुमार निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह में समाज के लोगों ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version