
प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किया निलंबित
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। छुईखदान विकासखंड के धान खरीदी केंद्र ठाकुरटोला में धान तौल में गड़बड़ी की शिकायत सही पाई गई है। शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीम ने 14 जनवरी को केंद्र का औचक निरीक्षण किया जिसमें कई अनियमितताएं उजागर हुई निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कुछ धान के बोरों में तय मानक से ज्यादा वजन दर्ज किया गया जबकि कुछ बोरों में कम वजन पाया गया। यह सीधा सीधा शासन के नियमों की अनदेखी है। जांच में केंद्र प्रभारी गौतरीहा साहू की गंभीर लापरवाही सामने आने पर सहकारिता विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों के हितों से जुड़ी इस प्रक्रिया में पारदर्शिता सर्वोपरि है सभी खरीदी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बिना किसी दबाव के कार्रवाई की जाएगी।
