धर्म

धर्म नगरी पांडादाह में होगी नारायण महाराज की रामकथा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। धर्म नगरी पांडादाह में मंदिर सेवा समिति द्वारा रानी सूर्यमुखी देवी स्मृति समारोह के अंतर्गत इस वर्ष भी विशाल रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन विगत 14 वर्षों से लगातार किया जा रहा है जिसमें रामकथा के साथ ही निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक नारायण महाराज जांजगीरी वाले के श्रीमुख से सरस संगीतमय रामकथा का वाचन 4 मई से किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंदिर सेवा समिति पांडादाह द्वारा एक बैठक आयोजित कर समिति के सदस्यों के बीच कार्यों का विभाजन किया गया तथा विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस वर्ष पहली बार महिला समूहों को भी आयोजन में विशेष रूप से जोड़ा गया है। क्षेत्र के सभी महिला समूहों की दीदियों को रामकथा में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कथा स्थल पर श्रोताओं के लिए ठंडा शरबत और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। वहीं कथा पंडाल को बड़े कूलर और पंखों से सुसज्जित किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रामकथा का समय शाम 4 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। मंदिर सेवा समिति ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रामकथा का श्रवण कर आत्मकल्याण करने का आग्रह किया है। बैठक में संरक्षक पंडित ओम झा, पंडित डॉ. प्रशांत झा, रामेश्वर रामटेके, सतेन्द्र साहू, कमलेश यदु, राजू यादव, भारती महोबिया, रिंकू महोबिया, संतोष कर्ष, सुयश खरे, संतोष वैष्णव, सरस्वती यदु, सविता जैन, गौस मोहम्मद खान, हरिराम साहू, गौतमचंद जैन, धनेश्वरी देवांगन, पुरुषोत्तम साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष पं.मिहिर झा ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए सदस्यों को अलग अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page