KCG

देवरी में जनसहयोग से श्रमदान कर ग्राम के विभिन्न जल स्रोतों की सफाई

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. ग्राम पंचायत देवरी में जनसहयोग से श्रमदान कर ग्राम के विभिन्न जल स्रोतों की सफाई का अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सरपंच गंगोत्री वर्मा, सचिव नाजनीन नियाज़ी, उपसरपंच विनोद वर्मा, रोजगार सहायक रामसुख कंवर, पंच जातरू टंडन, पूर्व जनपद सदस्य मंजू ध्रुवे सहित ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अमृत सरोवर, श्मशान घाट तालाब, बोरिंग स्थल एवं पानी टंकी के पास स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिये विशेष अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर हरलाल केलकर, लेखू गेंन्द्रे, वीरेंद्र कंवर, महेश वर्मा, रूपदास वर्मा, करण केलकर, बाला यादव, कौशल्या वर्मा, जागेश्वरी वर्मा, ममता वर्मा, सकीना कंवर, राजेश बंजारे सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page