Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

दीदी के गोठ में गूंजा सशक्तिकरण का स्वर

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी खैरागढ़। जिला पंचायत के.सी.जी. कार्यालय में “दीदियों की कहानी उन्हीं की जुबानी” कार्यक्रम के अंतर्गत दीदी के गोठ का आयोजन किया गया। यहां स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपने संघर्ष आत्मनिर्भरता और सामाजिक बदलाव की प्रेरक कहानियाँ सुनाकर सभी को भावुक कर दिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई और कहा आज स्व-सहायता समूह की दीदियां न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं बल्कि समाज को दिशा देने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इनकी भागीदारी गांव की तरक्की की असली राह खोल रही है। स्वच्छता आंदोलन भी तभी सफल होगा जब हर नागरिक इसमें सक्रिय भागीदारी निभाए। इस मौके पर सभापति ललित चोपड़ा, दिनेश वर्मा, अरुणा सिंह बनाफर, जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। विशेष रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन उनके साथ हर कदम पर खड़ा है और आगे भी सहयोग जारी रहेगा। दीदी के गोठ मंच से जहां महिलाओं को अपनी बातें कहने का अवसर मिला वहीं अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम ने महिलाओं के आत्मविश्वास को नई उड़ान दी और उन्हें नेतृत्व की राह पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का समापन उत्साह और उमंग के बीच हुआ जिसके साथ यह स्पष्ट संदेश गूंजा जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो पूरा समाज प्रगति करता है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page