
अचानक कर पलटने से मचा हड़कंप
गंडईपंडरिया। ग्राम सड़क अतरिया में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी अनुसार सड़क अतरिया भाटापारा निवासी पूजा सोनू जंघेल (32) घर लौट रही थी तभी घिरघोली से नर्मदा की ओर जा रही कार (सीजी 08 एएफ 3527) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार गिट्टी के ढेर और संकेतक खंभे से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। सभी को गंडई अस्पताल ले जाया गया जहां से महिला को गंभीर हालत में खैरागढ़ रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



