राजनांदगांव

तुलेश्वर बने पुरैना प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़/साल्हेवारा. पैलीमेटा शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ दिव्यांग सहायक शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन को प्राथमिक शाला पुरैना का प्रधान पाठक नियुक्त किया गया है. नियुक्ति पश्चात तुलेश्वर ने प्रधान पाठक का कार्यभार ग्रहण किया है. ज्ञात हो कि अपने शिक्षकीय कार्य की शुरुआत तुलेश्वर ने 2006 में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला बसंतपुर से किया था. जिसके बाद शासकीय प्राथमिक शाला पैलीमेटा में कार्यरत रहे जिन्हें अब प्रधान पाठक पद पर पदोन्नत किया गया है. प्राथमिक शाला पैलीमेटा के प्रधान पाठक शिवरेखा साहू ने उन्हें कार्यमुक्त किया और उज्जवल भविष्य की कामना की. इस दौरान पैलीमेटा सरपंच प्रतिनिधि रेखा दुर्गेश पाल उपस्थित रहे. प्रधानपाठक व सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि शिक्षक तुलेश्वर द्वारा किये गये 13 वर्षों के कार्यकाल को याद किया जायेगा. हमारे गांव के सर्वांगीण विकास के लिये उन्होंने सतत कार्य किया जो अविस्मरणीय रहेगा. 

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page