KCG

भक्ति और आस्था के साथ धूमधाम से मनी कर्मा माता जयंती

गंडईपंडरिया। वनांचल क्षेत्र जीराटोला-अचानकपुर में दुबेलिया तेली साहू समाज एवं ग्रामवासियों द्वारा साहू समाज की आराध्य देवी संत कर्मा माता जी की 1010वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संत कर्मा माता जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर नमन के साथ हुआ। इसके पश्चात महिलाओं की सहभागिता से भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों के साथ पूरे ग्राम का भ्रमण करते हुए शामिल हुए। वातावरण भक्तिमय बना रहा और ग्रामीणों में उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम के दौरान खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। उपस्थित अतिथियों ने संत कर्मा माता जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में एकता, सेवा और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर छुईखदान में आयोजित रक्तदान शिविर में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवा टांकेंन साहू (4 बार) एवं मनोज साहू (44 बार) को प्रमाण पत्र एवं संत कर्मा माता की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में साहू समाज के वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समाजजनों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page