KCG

ढेंगर गड़रिया समाज धमधा गंडई राज परिक्षेत्र का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

गंडई पंडरिया. ढ़ेंगर गडरिया समाज का बीते शनिवार को कोंगिया सेक्टर के ग्राम दनिया में सामाजिक वार्षिक सम्मेलन महासभा आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ढेंगर गड़रिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद धनकर, विशेष अतिथि के रूप में संरक्षक महतो ईन्दू धनकर, विशिष्ट अतिथियों के रूप में संरक्षक राधेलाल पाल एवं गणेश पाली, प्रदेश संगठन महामंत्री महेश पाली, प्रदेश प्रवक्ता मनीराम पाली, प्रदेश मुख्य मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद पाली, खैरागढ़ जिला परिक्षेत्र के अध्यक्ष छगन पाल एवं कोषाध्यक्ष सुरेश पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश धनकर, प्रदेश सचिव बोधे पाली, प्रदेश संगठन मंत्री विजय पाली, प्रदेश एवं परीक्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निरंजन धनकर, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष विनोद पाली, कोषाध्यक्ष लोकनाथ पाली, कार्यकारी महासचिव हेमंत पाली, परिक्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चेतन पालीजी, उपाध्यक्ष जयराम पालीजी, कोषाध्यक्ष संतोष पाल, सह सचिव केशव पाली, परीक्षेत्रीय युवाप्रकोष्ठ अध्यक्ष यशवंत पाल, सचिव रूपेंद्र धनकरजी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं प्रदेश महिला प्रकोष्ठ महासचिव ममता पालजी, सचिव प्रतिमा धनकर, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रेखा धनकर, सचिव रेखा पालजी, सलाहकार समिति सदस्य धनेश्वरी धनकर रहे। सम्मेलन में अध्यक्षता ढेंगर गड़रिया समाज धमधा गंडई राज परिक्षेत्र के अध्यक्ष शंकरलाल पाल ने की। मुख्य अतिथियों के द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पूजा अर्चना की गई। समस्त अतिथियों का स्वागत सम्मान जिला परिक्षेत्र के पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ एवं सामाजिक जनों के द्वारा पुष्प हार एवं अबीर से किया गया। समाज के प्रति भवन विद्यार्थियों जिन्होंने कक्षा दसवीं एवं 12वीं में सन 2025 की परीक्षा में पूरे परिक्षेत्र में प्रथम एवं द्वितीय स्थान लाएं हैं उन्हें पुरस्कृत किया गया। संबोधन में समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों द्वारा समाज को संबोधित किया गया अतिथियों के द्वारा समाज को आगे बढ़ाने के पक्ष में संबोधन किया।

मुख्य अतिथि ने सामाजिक व्यक्तियों में नशा पान के विरुद्ध अभियान चलाने पर जोर दिया गया। युवा जितेंद्र धनकर द्वारा अपने संबोधन में युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। संगठन महामंत्री महेश पाली अपने संबोधन में युवा पीढ़ी और बच्चों के शिक्षा पर अधिक ध्यान देने हेतु पालकों को संबोधित किए। वरिष्ठ मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद पाली जी द्वारा समाज विकास एवं सामाजिक एकता बनाए रखने समाज का मार्गदर्शन दिए अपने संबोधन के दौरान उन्होंने समाज के समक्ष अपने द्वारा रचित कविता प्रस्तुत किए। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव ममता पाल ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता बनाए रखने और नारीशक्ति को समाज के प्रति जागरूक होने के लिए संबोधित किए।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page