Advertisement
KCG

डॉ.योगेंद्र के लघु उपन्यास: कुरुक्षेत्र की पहली सुबह का हुआ विमोचन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ के हिंदी शिक्षक एवं अंचल के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.योगेंद्र कुमार पांडेय के लघु उपन्यास कुरुक्षेत्र की पहली सुबह का विमोचन राजनांदगांव संपन्न हुआ। वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष डॉ.डीसी जैन समारोह के मुख्य अतिथि थे। संपादक व वरिष्ठ समाजसेवी दीपक बुद्धदेव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इसअवसर पर डॉ.शंकर मुनि राय, विभागाध्यक्ष हिंदी शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, मनोज कुमार प्राचार्य पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव, हास्य-व्यंग्य विधा के राष्ट्रीय कवि पद्मलोचन शर्मा मुँहफट, प्रबंध संपादक सूरज बुद्धदेव, अधिवक्ता व साहित्यकार गजेंद्र बख्शी, शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति के अमलेंदु हाजरा, हरजीत भाटिया, शैलेंद्र तिवारी, अध्यापक महेंद्र मिश्रा, थंगेश्वर साहू, दीना पांडेय एवं साहित्यकार व पत्रकार आत्माराम कोशा अमात्य, निकहत परवीन, ऋषि पाटिल समेत राजनांदगांव एवं खैरागढ़ के साहित्यकार व अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में लेखक डॉ.योगेंद्र ने प्रकाशित पुस्तक का परिचय दिया और बताया कि इस लघु उपन्यास का कथानक कुरुक्षेत्र में महाभारत के युद्ध के प्रारंभिक दिवस के युद्ध पूर्व की घटनाएं हैं। गीता में कृष्ण की वाणी और अर्जुन के साथ उनके संवाद में मानवता के समक्ष उपस्थित होने वाले अनेक भावी प्रश्नों दुविधा और द्वंद्वों का समाधान है। इस रचना में उस दिव्य और उपयोगी वार्तालाप के अनेक अंशों को सहज रूप में समझने और प्रस्तुत करने का प्रयत्न किया गया है। अपने संबोधन में संपादक दीपक बुद्धदेव ने साहित्यकार डॉ.योगेंद्र को उनकी तीसरी प्रकाशित पुस्तक के लिए बधाई देते हुये जन सामान्य से जुड़े विषयों पर नियमित सतत लेखन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ.शंकर मुनि राय, मनोज कुमार, गजेंद्र बख्शी, हरजीत भाटिया, अमलेंदु हाजरा एवं श्री थंगेश्वर साहू ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सरस, सफल एवं काव्यात्मक संचालन हास्य-व्यंग्य के राष्ट्रीय कवि पद्मलोचन शर्मा मुँहफट ने किया। डॉ.योगेंद्र पांडेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page