Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
पॉलिटिक्स

आजादी के गौरव यात्रा के तहत कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

तिरंगा लेकर विधानसभा में पैदल घूम रहे कांग्रेसी

पेंड्री कला से विधायक ने की यात्रा की शुरूआत

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. आजादी के गौरव यात्रा के तहत कांग्रेस की पदयात्रा का विधिवत शुभारंभ खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम पेंड्रीकला से विधायक यशोदा वर्मा की अगुवाई में किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण साहित कार्यकर्ता जुटे रहे और 5 किलोमीटर की पदयात्रा की. गौरव यात्रा में विधायक प्रतिनिधि नीलांबर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष रज्जाक खान, जनपद सभापति हिमाचल सिंह राजपूत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल, नगर पालिका सभापति शत्रुहन धृतलहरे, दीपक देवांगन, दिलीप लहरे, सुमित टांडिया, पुरुषोत्तम वर्मा, नदीम मेमन, समीर कुरैशी, जफर उल्लाह खान, आरती यादव, सूर्यकांत यादव, मनोहर सेन व पूजा धुर्वे सहित कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे. कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान के तहत तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन चोभर से आमगांव तक 7 किलोमीटर यात्रा चली.

बता दे कि विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा के नेतृत्व में चल रही यात्रा 14 अगस्त तक चलेगी जो विधानसभा क्षेत्र के 75 किलोमीटर की यात्रा होगी. विधायक यशोदा वर्मा ने बताया कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में भारत जोड़ो का संकल्प पारित किया गया था. शिविर में देश के वर्तमान हालात पर चिन्ता जाहिर की गई थी. देश में धु्रवीकरण की राजनीति हो रही है, हालात भयावह हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो अभियान एक वृहद अभियान है. यात्रा में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, देवराज किशोर वैष्णव, ललित महोबिया, दशमत जंघेल, पार्षद प्रकाश महोबिया, हेमन्त वैष्णव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार पटेल, कामदेव जंघेल, उत्तम जंघेल, अशोक जंघेल, सन्तोष यदु, राजेश पाल, लिखन जंघेल, नरेंद्र सेन, सरपंच दिनेश बोरकर, गनेश कमलेश वर्मा, लक्ष्मण विश्वकर्मा, हबीब खान, किसुन मिर्चे, गंगू मरावी, पंचू लाल मरकाम, रोशन सिंह पोर्ते, परदेशी राम कांवरे, अंतानु सिंह मरकाम, मन्नू लाल पंचकपाट, रतिराम पटेल, धुकेल व टेटकू सहित अन्य शामिल रहे.

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page