शिक्षा

डाईट में डीएलएड की वार्षिक परीक्षा प्रारंभ

दो पाली में संचालित है परीक्षा

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैरागढ़ में डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के नियमित छात्र अध्यापकों की मुख्य वार्षिक परीक्षा 6 जून 2023 से प्रारंभ हो चुकी है. परीक्षा दो पाली में संचालित है, प्रथम पाली सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली 2 से 5:30 बजे तक लिया जा रहा है. उक्त परीक्षा के लिये केंद्र अध्यक्ष के रूप में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा विशेष कार्तव्यस्थ अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं डाइट के प्रभारी प्राचार्य डॉ.केवी राव को नियुक्त किया गया है. सहायक केंद्र अध्यक्ष डाइट के व्याख्याता केके वर्मा को बनाया गया है. उक्त परीक्षाएं सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है.

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page