झारखंड विधानसभा चुनाव के लिये विनोद व नीलेन्द्र बने समन्वयक

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने दी जिम्मेदारी

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. झारखंड विधानसभा के आसन्न चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने जिले के दो वरिष्ठ नेताओं को महती जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय महासचिव एस शशिकांत सेंथिल द्वारा प्रेषित पत्र में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद ताम्रकार और नीलेन्द्र शर्मा को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिये समन्वयक चुना गया है। जानकारी अनुसार झारखंड विधानसभा क्षेत्र क्र. 46 पोटका के लिये विनोद ताम्रकार एवं झारखंड विधानसभ क्षेत्र क्र. 47 जुगसलाई के लिये नीलेन्द्र शर्मा को समन्वयक बनाया गया है। दोनों वरिष्ठ नेता आसन्न झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में बतौर समन्वयक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और शीघ्र ही बैठक लेने झारखंड रवाना होंगे। उक्त महती जिम्मेदारी के लिये उनके मनोनयन के बाद जिला कंाग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित समर्थकों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।